Social


नेशनल क्राइम रिकार्डस ब्यूरो ने 2015 तक के अपराध के आंकड़े संकलित कर लिए हैं. 2015 के आंकडों के मुताबिक बलात्कार के 95% मामलों में अपराधी परिचित होता है. 27% यानी हर चौथा बलात्कारी पड़ोसी होता है. 22% बलात्कार शादी का वादा करके किए जाते हैं. हर दसवां बलात्कारी कोई रिश्तेदार होता है. 2% बलात्कार लिव इन पार्टनर या पूर्व पति करते हैं. लगभग 2% बलात्कार साथी कर्मचारी करते हैं. बाकी 30% से ज़्यादा बलात्कार भी कोई परिचित ही करता है. ज़ाहिर है कि बलात्कार जैसे अपराधों से बचने के लिए आपको अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की ज़रूरत ज़्यादा है.

No comments:

Post a Comment